बिलासपुर। ट्वेंटी – ट्वेंटी क्रिकेट मैच में मोबाईल के जरिये सट्टा खिलाते हुये पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिये कार में घुम – घुम कर सट्टा खिला रहा था। आरोपी के कब्जे से 5 लाख रुपए नगद रकम के साथ कार व एक मोबाईल जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली की कोई व्यक्ति कार में अलग – अलग स्थानों में घुमकर पीएसएल ट्वेंटी – ट्वेंटी किक्रेट मैच में मोबाईल के जरिये सट्टा खिला रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर रायपुर रोड गुम्बर चौक में पर्याप्त पुलिस स्टाफ के साथ नाकाबंदी की गई और समस्त वाहनों की बारिकी से चेकिंग किया गया। इस दौरान एक सफेद रंग की आई -10 कार तेज गति से गुम्बर चौक से तिफरा की ओर भागने लगी जिसे थाने के पेट्रोलिंग वाहन से पीछा कर रोका गया फिर कार चालक युवक से पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम व पता करण पंजवानी पिता दिलीप पंजवानी उम्र 21 वर्ष निवासी साँई मंदिर के पास तोरवा, धाना तोरवा बताया। पुलिस टीम को देखकर भागने का कारण पूछने पर वह पीएसएल ट्वेंटी – ट्वेंटी किक्रेट मैच में क्वेटा ग्लेडियेट्र्स तथा मुल्तान सुल्तान के बीच खेले जा रहे ट्वेंटी – ट्वेंटी मैच में सट्टा खिला रहा था। जिसके कारण पुलिस को देखकर भाग रहा था। आरोपी की तलाशी लेने पर मोबाईल पर सट्टा लेने का हिसाब लिखा हुआ पाया गया तथा सट्टे की रकम 5 लाख 3 हजार 270 रूपये नगद बरामद किया गया। मामले में आरोपी करण पंजवानी पिता दिलीप पंजवानी के विरुद्ध धारा 04 ( क ) जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा नगद रकम, मोबाईल व घटना में प्रयुक्त कार को जप्त किया गया।प्रकरण की उक्त कार्यवाही में में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह तथा सहायक उप निरीक्षक जीवन जायसवाल, अशोक चौरसिया, प्रधान आरक्षक 53 अनिल साहू, आरक्षक क्रं . 1279 बृजलाल साहू आरक्षक क्र . 1360 संजय यादव की सराहनीय भूमिका रही ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
