तखतपुर। लकडी के अवैध कारोबार करने वाले आरोपीयों से पुलिस ने 1 लाख 65 हजार रूपए का सागौन और चिरान लकडी जप्त करते हुए मामला पंजीबद्ध किया है। विडंबना तो ये है कि वन विभाग के अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं लगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनबंधा में ईमारती लकडी का अवैध कारोबार किया जा रहा है। पुलिस ने वन विभाग के अमले के साथ मिलकर सोनबंधा में छापा मारते हुए आरोपी विजय पात्रे के घर से सागौन की ईमारती लकडी, चिरान तथा फर्नीचर का समान लगभग 1 लाख 65 हजार रूपए तथा मशीन और अन्य औजार जप्त कर मामला पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण को वन विभाग को सौँपा गया।
कार्यवाही में निरी मोहन भारद्वाज ASI सन्तोष पात्रे, आरक्षक, ओंकार सिंह राजपूत, ओंकार सिंह, तरुण केशरवानी आकाश निषाद प्रीतम ध्रुव उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
