बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने लूट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यू-ट्यूब देखकर लूट का तरीका सीखते थे फिर अपना शिकार ढूंढने के लिए निकल जाते थे। बिलासपुर शहर की चार महिलाओं को अपना शिकार बना चुके थे। आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद किया गया है।


SSP पारूल माथुर ने बिलासागुड़ी में जानकारी देते हुए बताया कि 30 जनवरी को सुबह हेमुनगर बीएसएनएल टावर के पास जीनत ग्रीन विहार निवाासी सीमा राय के साथ लुटेरों ने लूटपाट को अंजाम दिया था। महिला अपने बेटे को स्टेशन छोड कर घर आ रही थी। अचानक एक स्कूटी सवार व्यक्ति आया और झपट्टा मारकर गले से सोने की चैन लूट कर भाग गया। घटना की जानकारी महिला के परिजनों ने तोरवा थाना पहुंचकर शिकायत की। थानेदार की पतासाजी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजकिशोर नगर मे दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया और बताया कि पूर्व में भी वह लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुका है। लूट के सामान को खरसिया में बेचने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर लूट के सामान को खरसिया से बरामद किया गया है।आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटपाट के दौरान उपयोग किए गए वाहन, सोने की चैन और मोबाइल बरामद हुआ है। बरामद सामान की कीमत करीब 4 लाख से अधिक बताई जा रही है।
खरीदार भी गिरफ्तार– मामले में पुलिस ने खरसिया निवासी मनोज अग्रवाल और दिलीप अग्रवाल को गिरफ्तार किया है,अरोपी अनिल कछवाहा ने लूट की 4 चैन दोनों खरीदार को भेचा था।पुलिस ने आरोपियों से लूट की चैन कीमती 4 लाख रुपये बरामद कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल भी पुलिस ने जप्त किया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
1) अनिल कछवाहा उर्फ खटका पिता रामप्रसाद कछवाहा निवासी सगराटोला टिकराकला गौरेला हाल मुकाम डबरा जिला बिलासपुर
2) मनोज अग्रवाल पिता स्व सत्यनारायण अग्रवाल निवासी खरसिया
3) दिलीप अग्रवाल पिता स्व किशन लाल अग्रवाल निवासी खरसिया
इनका रहा विशेष सहयोग- कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार ,उपनिरीक्षक एचएस पटेल और उपनिरीक्षक अमृतलाल साहू प्रधान आरक्षक कुमार केंवट समेत आरक्षक संजीव जांगडे, गोविंद शर्मा, अनुप किंडो,साहेबअली का विशेष भूमिका अहम रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
