बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत को कॉर्पोरेट गवर्नैंस में महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिये प्रतिष्ठित 16 वाँ सीआईआई – आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। दिनांक 31 जनवरी 2022 को वर्चुअल रूप से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की उपस्थिति में परियोजना प्रमुख श्री घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) को यह अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड व्यावसायिक क्षेत्र सस्टेनेबिलिटी में निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत पर्यावरण, सीएसआर एवं उत्पादकता के साथ ही आसपास के लोगों के जीवन स्तर का आकलन कर घोषित किया जाता है। घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक सीपत ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड को हासिल करने में सक्रिय योगदान देने के लिए सीपत में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएँ दी।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
