बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने ट्रक चोरी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी परसदा के ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक चोरी कर मध्यप्रदेश ले गए थे और बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने अमरकंटक से 35 किलोमीटर दूर पुष्पराजगढ़ से ट्रक को बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार चकरभाठा थाना पहुंचकर मिनोचा कालोनी निवासी जैद अहमद ने ट्रक चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि 15 जनवरी को की शाम करीब 6 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में ड्रायवर ने ट्रक खड़ा किया। 16 जनवरी को करीब 11 बजे जानकारी मिली कि ट्रक किसी ने पार कर दिया है। ट्रक का नम्बर सीजी 10 सी 3507 है। शिकायत को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया और थानेदार मनोज नायक की अगुवाई में टीम को आरोपियों को पकड़ने को कहा गया। जांच पड़ताल के दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि संदेही डोकलाडीह निवासी नज्जू कुमार ध्रुव, दुर्गेश कुमार ध्रुव, बब्बू नायक और लालमन सारीवाल ट्रक बेचने की फिराक में है।जानकारी मिलते ही चारो आरोपियों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर ट्रक बरामद किया गया। चकरभाठा थानेदार मनोज नायक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली है।
00 पकड़े गए आरोपियों का नाम
1.नज्जू कुमार धू्रव पिता दुबे राम धूव्र उम्र 25 साल निवासी डोकलाडीह, बिलासपुर
2. दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता कृष्णा धूव्र उम्र 30 साल डोकलाडीह बिलासपुर
3. बब्बू नायक पिता रुपा नायक उम्र 25 साल ग्राम भेजरी, अमरकंटक मध्यप्रदेश
4.लालमन सारीवाल पिता जवाहर उम्र 19 साल निवासी केकरिया थाना अमरकंटक मध्यप्रदेश
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
