बिलासपुर। ‘बापू की कुटिया’ सीनियर सिटीजन की तन्हाई दूर कर रही है। यहां कैरम से लेकर कई तरह के मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। शहर के तीन उद्यानों में सीनियर सिटीजन इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, जबकि जल्द ही शहर के दो उद्यानों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

दरअसल, आज की भागदौड़ जिंदगी में ज्यादातर युवा पीढ़ी नहीं चाहती कि सीनियर सिटीजन उनसे किसी तरह की डिमांड करें। सीनियर सिटीजन कुछ कहते हैं तो वे चिड़चिड़ा जाते हैं। सीनियर सिटीजन की इस समस्या को दूर करने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने ‘बापू की कुटिया’ कांसेप्ट लाया है, जिस पर मेयर रामशरण यादव ने अमल शुरू कर दिया है। शहर के कंपनी गार्डन, स्मृति वन राजकिशोर नगर और व्यापार विहार स्थित दीनदयाल गार्डन में 15-15 लाख की लागत से एक-एक ‘बापू की कुटिया’ बनवाई गई है। यहां बुजुर्गों की तन्हाई दूर करने के लिए कैरम, टीवी, चेस, बैठने के लिए चेयर, दैनिक अखबार समेत अन्य मनोरंजन और ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध हैं। शहर के अज्ञेय नगर और रमजानी बाबा गार्डन तालापारा में ‘बापू की कुटिया’ का निर्माण चल रहा है।
00 … ताकि पुरानी यादें हो जाएं ताजी
नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीनियर सिटीजन भी एक समय युवा थे, तब वे आपस में हंसी-ठिठोली करते रहते थे और एक-दूसरे की टांग तक खींचते थे। पारिवारिक जीवन में व्यस्त होने के कारण ये एक-दूसरे काफी दूर हो गए हैं। अब उन्हें तन्हाई में अपने पुराने दिन याद आते हैं। इसी याद को ताजा करने के लिए सीएम ने ‘बापू की कुटिया’ कांसेप्ट लाया है। शहर के जिन तीन गार्डन में ‘बापू की कुटिया’ का निर्माण हो चुका है, वहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन पहुंचते हैं और एक-दूसरे के साथ इतने घुल-मिल जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि कब टाइम बीत गया।
वर्जन
‘बापू की कुटिया’ का निर्माण के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह उद्देश्य है कि बुजुर्ग सुबह -शाम यहां आकर मिलें और अपने सुख – दुख को आपस में बांटते हुए अपने मन को हल्का कर सकें। इसके साथ ही यहां आकर मनोरंजन कर सकें।
– रामशरण यादव, महापौर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
