बिलासपुर। रिश्तेदार के यहां दशगात्र में शामिल होने आये युवक को बाइक सवार दो युवकों ने चाकू मार घायल कर दिया अस्पताल ले जाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात 10:00 बजे पठान मोहल्ला चांटीडीह के पास की है। जबडा पारा गली नंबर 3 में रहने वाला मृतक राजेंद्र केवट ऑटो चालक था। बुधवार की शाम वह रिश्तेदार के घर दशगात्र में शामिल होने पहुंचा था। इसके बाद नदी किनारे बन रही सड़क के पास बैठ वह किसी से बात कर रहा था। इसी बीच चटीडीह निवासी युवक बाइक पर आए और राजेंद्र से विवाद शुरु कर दिया। विरोध करने पर युवक गाली गलौज करने लगे। इसी बीच उनमें से एक युवक ने राजेंद्र के पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्रार्थी राकेश केवट पिता स्वर्गीय शनिचर राम केवट उम्र 29 साल साकिन बकरा गली नंबर 3 जबड़ा पारा सरकंडा की रिपोर्ट पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच के साथ पुलिस आरोपियों की खोज में जुट गई। रात भर चली खोजबीन के दौरान एक टीम को तत्काल evidence collection में लगाया गया। एक टीम साइबर टीम के साथ आसपास पूछताछ में लग गई। सिम्स में परिजनों से भी बातचीत की गई। तत्काल चश्मदीद लोगो से जानकारी के आधार पर आवेश कुरैशी और एक अन्य नाबालिग की गिरफ्तारी कर ली गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी आरोपी आवेश कुरैशी पिता अरशद कुरैशी के साथ मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बरामद किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
