बिलासपुर। न्यायधानी में कल रात हुई हत्या के बाद गैंगवार का वीडियो वायरल हो रहा हैं। हालांकि घटना 1 तारीख की रात का है जिसका वीडियो अब 2 दिन बाद वाइरल हुआ है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गोड़पारा में रहने वाला अमान श्रीवास्तव 11 वी कक्षा का छात्र है। वह बर्जेस स्कूल का छात्र हैं। उसने कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करवाते हुए बताया हैं कि वह 1 तारीख की रात को 10 बजे वह अपने घर के पास अपने भाई अभिजीत श्रीवास्तव व दोस्त प्रकाश सोनी के साथ खड़े हो कर बात कर रहा था। तभी प्रखर ठाकुर, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, यश सोनी और गौरव श्रीवास्तव आये। उन लोगो ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी और बेरहमी से मारपीट करते हुए ब्लेड जैसी किसी चीज से मारा। जो कि अंधेरा होने के कारण ढंग से नही दिखा। अमान श्रीवास्तव ने बताया कि मारने से उनके दाहिने गाल, बाएं कंधे, पीठ में कमर के पास व हाथ मे चोट लगी औऱ उनके भाई अभिजीत श्रीवास्तव के सर व गाल तथा उनके मित्र प्रकाश सोनी के दाहिने आँख व गाल के पास चोट आई हैं। पुलिस ने फिलहाल मारपीट करने वाले चारो आरोपियो के खिलाफ 323,294,506 जैसी सामान्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है। हालांकि आगे मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराए भी पुलिस बढा सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीडित छात्र सिम्स अस्पताल में ईलाज करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले आरोपियो में शामिल यश सोनी के खिलाफ मारपीट के और भी मामले दर्ज हैं। उस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्यवाही की हैं।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
