बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने एक स्वराज माजदा के साथ चोरी की 9 टन स्टीम कोयला जब्त किया है। कोयले की कीमत 63 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी का गहन है कि वह आकाश सिंघल के लिए काम करता है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 4 फरवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि पाली जिला-कोरबा की तरफ से एक स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 28 सी 0131 में अवैध रूप से चोरी का कोयला आ रहा है। जिसकी तस्दीक व सूचना पर कार्यवाही करने हेतु उन्होने रतनपुर थाना प्रभारी को
आदेश दिया। आदेश पर थाना प्रभारी निरीक्षक हरविन्दर सिंह एवं सउनि जितेन्द्र यादव, आरक्षक रामलाल सोनवानी, दीपक मरावी, सचिन तिवारी बेलतरा पहुंचे, जहां जागेन्द्र कश्यप के बंद पड़े कोल डिपो के बाहर स्वराज माजदा वाहन आते दिखाई दिया। वाहन रोक कर उसके ड्रायवर चन्द्रकान्त से गाड़ी में लोड कोयले के सबंध में पूछताछ की गई तो उसने कोई भी पेपर कोयले के सबंध में पेश नहीं किया एवं गोलमोल जवाब देता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने आकाश सिंघल, रोहित एवं अजय सिंह पिता प्रदीप सिंह के लिये काम करना बताया। मामले में कोई भी वैध दस्तावेज कोयले के सबंध में पेश न करने पर 09 टन स्टीम कोयला, कीमती लगभग 63 हजार रूपये एवं माजदा वाहन क्रमांक सीजी 28 सी 0131 कीमती लगभग 6 लाख जुमला कीमती 6 लाख 63 हजार रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी ट्रक ड्रायवर को गिरफतार कर रिमाण्ड में भेजा गया। कोयले के इस घोटाले में अन्य लोगों से पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
नाम आरोपी:-चन्द्रकान्त पिता अदबल सिंह गोंड़ उम्र- 23 साल साकिन-नवापारा
लिम्हा थाना रतनपुर जिला-बिलासपुर
गिरफतारी दिनांक – 04.02.22
जप्त सामान- माजदा मिनी ट्रक कमांक सीजी 28 सी 0131 एवं उसमें लोड 09 टन स्टीम कोयला कीमती 63000 रूपये
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
