बिलासपुर। शहर की एक महिला डॉक्टर ऑन लाइन ठगी का शिकार हो गई। सोसल मीडिया के माध्यम से दोस्त बने चीनी डॉक्टर ने उसे सोने का सामान पार्सल से भेजने का लालच देकर 48 लाख 16 हजार रुपए का चूना लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
बिलासपुर के राजकिशोर नगर में रहने वाली डॉक्टर कनुप्रिया की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए चीन के कथित डॉक्टर यांग जिंग से हुई थी। दोस्ती के दौरान चीनी डॉक्टर ने बताया था कि वह चीन में पढ़ने आया था और वही रहकर काम कर रहा है। चीन की सरकार ने उसका लाइसेंस और पासपोर्ट जप्त कर लिया है और उसकी स्थिति अच्छी नहीं है। इस तरह से उसने महिला डॉक्टर को इमोशनली प्रभावित कर लिया। दोस्ती के दौरान उस चीनी ठग ने महिला को 70 लाख का सामान भेजने का झांसा दिया। उसने महिला को बतौर गिफ्ट एक पार्सल भेजने की बात कही। 25 जनवरी को इस पार्सल के सिलसिले में महिला के पास फोन आया था, जिसमें कहा गया कि उस पार्सल को प्राप्त करने के लिए उसे कस्टम चार्ज देना होगा, जिसकी राशि ₹75,000 है। इसके लिए उन्हें एक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड भेजा गया था। जब डॉक्टर कनुप्रिया ने अपने चीनी दोस्त से उस पार्सल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसमें सोने के समान है जो काफी कीमती है। उसने उस पार्सल को हासिल करने के लिए अपने चीनी दोस्त के कहे अनुसार अकाउंट में पैसे डलवा दिए। इसके बाद तो यह सिलसिला शुरू हो गया। कभी किसी बात पर तो कभी किसी बात पर चीनी दोस्त खाते में पैसे डलवाता रहा और वो पैसे डालती रही। कुल 9 बार महिला ने उसके अकाउंट में ₹48लाख 16000 जमा कराएं।डॉक्टर अनुप्रिया को लग रहा था कि उसका दोस्त ईमानदार है लेकिन इसी बीच उसने अपने पिता रमेश चंद्र श्याम से इस बारे में चर्चा की, जिनका माथा ठनका और उन्होंने अंदेशा जताया कि उनकी बेटी ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई है। लेकिन इसके बावजूद महिला पुलिस में शिकायत करने से हिचक रही थी। उन्हें लग रहा था कि शायद उनके ही खिलाफ कोई मामला बन जाए, लेकिन बाद में उन्होंने हिम्मत कर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
