बिलासपुर। 70 साल के बुजुर्ग ने पहले पड़ोस महिला की पिटाई की फिर पत्नी को कुटेला से अधमरा होते तक कुटा। पड़ोसियों ने पत्नी को सिम्स में भर्ती करा दिया। अंत में बुजुर्ग खुद कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली उसकी लाश घर में मिली।
घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, देवरीडीह निवासी 70 वर्षीय पतिराम प्रधान पिता बिरजू राम रिटायर्ड रेलकर्मी था। वह अपनी पत्नी मुन्नी प्रधान के साथ रहता था। कुछ दिन पूर्व उसका पत्नी से विवाद हो गया था तो पत्नी घर छोड़कर पड़ोसी महिला संध्या के घर पर रहने लगी। गुरुवार की शाम दवाई की जरूरत पड़ी पत्नी पड़ोसी महिला के साथ पतिराम के घर आई। इस दौरान रेलकर्मी पतिराम प्रधान संध्या को देखते ही भड़क गया और गाली – गलौज करने लगा फिर कुटेला से उसपर हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी मुन्नी पर भी कुटेला से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, उसने पत्नी को अधमरा के होते तक मारा। पतिराम के सिर पर खून सवार देख मुन्नी और संध्या ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में आसपास के लोगों ने मुन्नी बाई को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया। इधर इस घटना के बाद पतिराम ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पतिराम के हमला करने की रिपोर्ट सध्या ने तोरवा दाने में दर्ज कुराई है। पुलिस रात में जब पतिराम के घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से था। पड़ोसियों ने पुलिस को पतिरान के सोने की बात कही, जिसके बाद पुलिस वहा से वापस लौट गई। सुबह परिजन और पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तब पतिराम का शव मिला, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जांच के बाद पता कि उसकी मौत हो गई है। बुजुर्ग के दो बच्चे है जो हमेशा विवाद करने कारण अलग रहते है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
