बिलासपुर। शुक्रवार को आधीरात सिविल लाइन थाने पहुंचा, अपने शरीर मे आग लगाई और दौड़ते हुए थाने में घुस गया। थाने में मौजूद स्टाफ ने किसी तरह आग बुझाई और युवक को सिम्स में भर्ती कराया। जब युवक अपने शरीर मे आग रहा था तब उसका भाई वीडियो बना रहा था।

शुक्रवार की रात सिविल लाइन में पदस्थ स्टाफ उस समय सकते में आ गया जब दीनदयाल मंगला निवासी जानू उर्फ समीर खान पिता लतीफ खान उम्र 30 वर्ष अपने भाई सादिक खान के साथ आया। समीर खान अपने आप को जलाने की बात करते हुए अपने शरीर मे आग लगा ली और दौड़ते हुए थाने के अंदर घुस गया और जमीन में लेट गया। आग की लपटों के बीच युवक के थाने में घुसने से हड़कंप मच गया। उसे बचाने के लिए थाने का स्टाफ दौड़-भाग करने लगे। जिसके हाथ जो लगा उसी से आग बुझाने का प्रयास किया। फिर घायल युवक को लेकर सिम्स गए और वहां भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि युवक का किसी महिला से पैसे का लेनदेन है और वह महिला युवक को पैसा वापस नहीं कर रही है। लेनदारी 1 लाख 80 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है।इसी की वजह से पिछले दिनों वह जहर का सेवन कर लिया था। उसके परिवार वाले सिम्स अस्पताल में भर्ती किये थे। सिम्स में ईलाज के दौरान युवक अपने आप को खत्म करने के लिये सिम्स के छत में चढ़कर कुदने का प्रयास किया था। तब उसे मनोरोग विभाग में भर्ती किया गया था। इसके पहले वह अपने शरीर को भी काटने का प्रयास कर चुका है। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में युवक कुछ भी अप्रिय घटना करते रहता हैं। फिलहाल युवक को इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है।

00 युवती ने कहा वह मरे से 3 से 4 लाख के चुका है
युवक की पत्नि के मौखिक शिकायत एवं समीर खान के द्वारा लिखा गया सुसाईट नोट के आधार पर जिस लड़की से प्रेम संबंध व पैसे का लेन देन से संबंधित बाते लेख किया है। उससे पूछताछ करने पर लड़की कहना है कि मैं अपने माँ बाप का अकेली वारिस हूँ । मेरे पिताजी का देहांत हो गया है । विगत 04 वर्ष पहले समीर उर्फ जान खान शादी शुदा होते हुये भी प्रेमजाल में फंसाया और मुझसे अलग अलग समय पर 3 से 4 लाख रू लिया है जिसे बैंक खाते के माध्यम से दी हूँ। समीर खान जिस बुलेट वाहन में चढता है वह भी मेरे मामा के नाम पर है। जिसका मासिक किस्त भी मेरे द्वारा पटाई जाती है। जब हम लोगो के ने दिनांक 13.10 , 2019 को थाना सिविल लाईन में समीर के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराया उसके दूसरे दिन समीर खान रिपोर्ट वापस लो नही तो तुम लोगो को फसा दूंगा कह कर दिनांक 14.10.2019 को जहर खाया था। इस प्रकार बार बार मुझे एवं मेरी माँ को समीर खान के द्वारा परेशान किया जाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
