बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने मंगला में जुए की फड़ पर छापामार कार्रवाई की। फड़ से 11 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया। जुआड़ियों से 10 हजार 200 रुपए जब्त किए गए है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की मंगला धुरी पारा शासकीय स्कूल के पीछे खाली जगह में कुछ जुआड़ियान 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया फिर थाना प्रभारी सिविल लाइन शनिप रात्रे के द्वारा तत्काल टीम गठित कर रेड कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीम धुरी पारा मंगला रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा धुरी पारा मंगला मुखबिर के बताए पते पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर जुआडियान रुपए पैसों का दाम लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पाए गए। आरोपियों के कब्जे से जुआ का नकदी रकम 10200 रुपए एवं 52 पत्ती ताश को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शनीप रात्रे, उप निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, आरक्षक सरफराज खान, विकास यादव , रितेश मिश्रा ,महेंद्र सोनकर पंकज भोसले, फुलसाय नायक की भूमिका सराहनीय रही।
नाम आरोपी
1. मंगल सिंह ध्रुव सीताराम सिंधु उम्र 48 वर्ष निवासी मंगला बस्ती थाना सिविल लाइन
2. सुखराम रजक पिता खेलावन रजक उम्र 37 वर्ष निवासी मंगला धुरी पारा थाना सिविल लाइन ।
3. सोनू यादव पिता मंजू यादव उम्र 18 वर्ष निवासी मंगला धुरी पारा ।
4. विकास सिंह पिता गोविंद सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी मंगला धुरी पारा।
5. अरबाज खान पिता अकरम खान उम्र 28 वर्ष निवासी धुरी पारा मंगला
6. राहुल पिता सुरेश राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी मंगला धुरी पारा।
7. सूरज पटेल पिता परसराम पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी मंगला धुरी पारा
8. दुर्गेश ठाकुर पिता रामेश्वर ठाकुर उम्र 28 वर्ष साकिन मंगला धुरी पारा ।
9. अजय ध्रुव पिता स्वर्गीय परदेसी ध्रुव उम्र 30 वर्षनिवासी मंगला धुरी पारा 10 सूरज यादव पिता राजेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी मंगला चड्ढा बाड़ी
11. चंद्रमणि साहू पिता रमेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी बावली थाना पथरिया जिला मुंगेली।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
