बिलासपुर। नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में शिकायत के 7 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने एक उदाहरण पेश किया है। मामले में मृत युवक के दोस्तों ने ही पोल्ट्री फार्म में गला घोंटकर हत्या की थी और रानीगांव के पुल में लेजाकर शव को छुपा दिया था। आरोपियों ने हत्या करने के बाद उसी के फोन से उसके पिता को कॉल करके 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी।


SSP पारुल माथुर ने तारबाहर थाना क्षेत्र के डिपूपारा में रहने वाले आसिफ मोहम्मद के 17 वर्षीय बेटा रेहान के अपहरण और हत्या का खुलासा करते हुए जानकारी दी की रविवार शाम रेहान के दोस्त साहिल खान उर्फ शिबू और रवि खाण्डे शाम 05.30 बजे के लगभग मोटर साइकिल से तारबाहर आए थे जो अपहृत बालक और अभिषेक दान के साथ बिलासाताल कोनी थाना क्षेत्र के शराब भट्टी गए। उसके बाद आरोपी अभिषेक दान के ग्राम रमतला स्थित पोल्ट्री फॉर्म में मृतक को धोखे से ले जाकर तीनों आरोपियों ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने साथ लाये एक प्लास्टिक के बोरी में भरकर मोटर साइकिल से रतनपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग से रानी गांव के आगे एक पुल के नीचे छिपा दिए। बालक के मृत्यु पश्चात् आरोपी अभिषेक दान ने मृतक के फोन से उसके पिता को फोन कर 50,00,000/- की फिरौती के लिए फोन किया और फोन बंद कर दिया। इसके बाद फोन को बिलासा ताल के पास छुपा दिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपने-अपने घर जाकर सो गये। अग्रिम विवेचना कार्यवाही में मुख्य आरोपी अभिषेक दान व अन्य दोनों साथियों की निशानदेही पर मृतक के शव को बरामद किया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मृतक के मोबाईल फोन व आरोपियों द्वारा हत्या करने के लिए प्रयुक्त चमड़े के बेल्ट को जप्त कर लिया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, थाना प्रभारी तोरवा, निरीक्षक प्रदीप आर्य, सायबर सेल प्रभारी, निरीक्षक हरविन्दर सिंह, थाना प्रभारी रतनपुर, उपनिरीक्षक मनोज नायक, थाना प्रभारी चकरभाठा, उपनिरीक्षक सागर पाठक, सायबर सेल बिलासपुर, उपनिरीक्षक मिलन सिंह, थाना तारबाहर, सउनि हेमन्त सिंह, प्र.आर.कृष्ण कुमार यादव, प्र.आर.शोभित केंवट, आर.सरफराज खान, आर.मनीष सिंह, आर.संजीव जांगड़े, आर.नुरुल कादिर, आर.सज्जू अली, आर.रामलाल सोनवानी, आर.सचिन तिवारी, आर.दीपक मरावी, आर.रमेश टण्डन की विशेष भूमिका रही।

00 नाम आरोपी
(1) अभिषेक दान पिता यशवंत दान, उम्र 20 वर्ष, निवासी-पानी टंकी, तारबाहर, थाना तारबाहर
(2) साहिल उर्फ शिबू खान पिता मुक्तार खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी-देवनगर कोनी, थाना कोनी
(3) रवि खाण्डे पिता बुधराम खाण्डे, उम्र 19 वर्ष, निवासी-देवनगर कोनी, थाना कोनी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
