बिलासपुर। नगर निगम के चिल्हाटी स्थित फिल्टर प्लांट में रात में आधा दर्जन से अधिक डकैतों ने धावा बोल दिया। रातभर तोड़-फोड़ मचाई और भारी मात्रा में लगे कॉपर तार अपने साथ ले गए। पुलिस को चौकीदारों की कहानी पर संदेह है हालांकि शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि रविवार रात 11 बजे के बाद नगर निगम के चिल्हाटी स्थित फिल्टर प्लांट में लगभग 6 लोग घुस गए। सारे लोग प्लांट में लगी बाढ़ को फांदकर आए थे। प्लांट के अंदर आते ही चौकीदार से कहकर ट्रांसफार्मर का स्विच ऑफ कराया फिर पाना पेंचीस और पेचकस लेकर ट्रांसफार्मर के सारे नटबोल्ट खोल दिए। इसके बाद ट्रांसफार्मर में लगे कॉपर तार को निकालकर के गए। इस दौरान डकैतों ने चौकीदार के मोबाइल से सिम निकालकर दोनों को बाहर फेंक दिए। इस पूरे घटना के दौरान डकैत सुबह 4 बजे तक प्लांट में मौजूद थे। ट्रांसफार्मर से कॉपर तार निकालते समय डकैत इत्मीनान से शराब पीते रहे और सिगरेट की कश लगाते रहे। जाते-जाते डकैत प्लांट के चौकीदार को बताते गए कि वो अंबिकापुर के है वहां प्लांट में कॉपर वायर की जरूरत है। चौकीदार की शिकायत पर सरकंडा पुलिस में जुर्म दर्ज कर लिया है। लेकिन उनकी कहानी पर पुलिस को संदेह है लिहाजा प्लांट में काम करने वाले सभी 12 कर्मचारियों से पूछताछ शुरू हो गई है।



Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
