बिलासपुर। जिले में कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक 1 लाख 9 हजार से अधिक किसानों से 48 लाख 32 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के अंतिम दिन तखतपुर के ग्राम मोछ के धान खरीदी केंद्र में एसडीएम महेश शर्मा ने माला पहनाकर किसानों का स्वागत किया। इस अवसर पर खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जिले के मस्तूरी विकासखण्ड में सर्वाधिक धान की खरीदी हुई। सभी धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। जिले के धान खरीदी केंद्रों में कुल 86 लाख 10 हजार से अधिक बारदानें उपलब्ध कराये गये थे। इनमें 41 लाख नग से अधिक नए जूट बारदानें तथा 42 लाख 36 हजार नग से अधिक पुराने जूट के बारदानें उपलब्ध कराये गये थे। इसके अतिरिक्त बारिश से बचाव के लिए तारपोलिन की भी पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थी ताकि बारिश होने पर धान को कोई नुकसान न हो।
खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी सुचारू रूप से राईस मिलरों द्वारा कराया जा रहा है। जिले में अब तक 33 लाख 48 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव कर लिया गया है। जो कि कुल खरीदे गये धान का 69.20 प्रतिशत है। खाद्य नियंत्रक राजेश शर्मा ने बताया कि खरीदी केंद्रों से धान उठाव का कार्य भी चल रहा है और समय सीमा में शेष धान का उठाव पूरा कर लिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
