बिलासपुर। संभाग आयुक्त ने समय पर ऑफिस नहीं आने पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। जबकि 5 दिवसीय कार्यदिवश आरंभ होने के बाद हर हाल में सुबह 10 बजे कार्याल पहुंचना है।

कमिश्नर संजय कुमार अलंग ने आज सुबह 10 बजे अपने कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों को छोड़ सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये। उन्होंने कार्यालय खुलने का निर्धारित समय 10 बजे तक ऑफिस नहीं पहुंचे दोनो कर्मचारी रीडर सी.के.तिवारी एवं सहायक वर्ग तीन संगीता चौहान को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सप्ताह में पांच कार्य दिवस घोषित करते हुए सवेरे 10 बजे से कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन संभाग के सभी जिलों में किया जा रहा है। कमिश्नर ने अपने कार्यालय के उपायुक्तों को सभी संभाग स्तरीय कार्यालयों का इस सिलसिले में निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। श्री अलंग ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को भी कार्यालयों का आर्किस्मक निरीक्षण कर राज्य शासन के आदेश का पालन सुनिश्चत करने को कहा है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
