बिलासपुर। बृहस्पति बाजार और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र CCTV कैमरे के रेंज में आ गया है। अब यहां आने वाला हर शख्स तीसरी नजर की जद में रहेंगे। ऑपरेशन सिक्योर सिटी के तहत 8 स्थानों पर कैमरे लगाए गए है। बाजार में आने वाले लोग बाइक चोरी से परेशान थे।

मिशन सिक्योर सिटी के तहत पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं सिटी पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्रीमती मंजुलता बाज मार्गदर्शन पर बृहस्पति बाजार व्यापारी संगठन के अध्यक्ष एवं सदस्य गणों से बृहस्पति बाजार में आये ग्राहकों की बाइक/स्कूटी एवं अन्य सामान की चोरी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने हेतु Csp सिविल लाइन एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु चर्चा उपरांत सहमति मिलने पर उनके साथ साथ बाजार के आसपास के व्यापारीयो से भी चर्चा कर जनसहयोग से 8 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया, उक्त सीसीटीवी कैमरा लगने से चोरी की घटना के साथ साथ अन्य छोटी बड़ी घटना में भी आरोपी तक पहुंचने में सहयोग मिलेगा व बाजार में आये ग्राहकों का बाइक स्कूटी आदि चोरी नही होगा।उक्त सीसीटीवी कैमरा को आज दिनाँक 09/02/2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के द्वारा बृहस्पति बाजार सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम कुमार साहू, सन पेंट के संचालक अनिल कुमार मतलानी के साथ लगे सभी सीसीटीवी कैमरा का टेस्टिंग किया गया, बिलासपुर पुलिस व्यपारियो एवं कॉलोनी वासियों से अनुरोध करता है कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा अपने अपने परिसर में लगावे ताकि किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के सहयोग मिल सके।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
