बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के एक घर के आंगन में एक नवजात का शव मिला है। शव दो टुकड़ों में था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरीडीह नहर पारा गुड्डी विश्वकर्मा के आंगन में अज्ञात नवजात शिशु दो में मिला है। नवजात की उम्र क़रीबन पंद्रह से बीस दिन बताया जा रहा है। थाने में सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए पुलिस बल मौक़े पर रवाना किया गया, साथ ही इसकी सूचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली को भी दी गई। सूचना प्राप्त होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली स्नेहिल साहू तत्काल मौक़े पर पहुँची। घटना स्थल का मुआयना किया तथा फ़ोरेंसिक एक्स्पर्ट डॉक्टर विश्वास और डॉक्टर त्रिपाठी (वेटनरी ) को भी घटना की जानकारी दी गई। उनके द्वारा भी घटनास्थल का मुआयना किया गया। अज्ञात नवजात शिशु की मृत्यु का कारण ज्ञात नहीं होने के कारण अग्रिम कार्यवाही में मर्ग पंचनामा कर पी एम कराया गया। पी एम रिपोर्ट आने उपरांत आगे की जांच और कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
