बिलासपुर। कोरी डेम के पास मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद दो नाबालिग दोस्तों ने मिलकर तीसरे की हत्या कर दी। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कल 9 फरवरी को मोबाइल फोन से सूचना मिली की कोरी डैम (घोंघा जलाशय) के उलट के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है, शव से बदबू आ रही है। सूचना परSDOP कोटा व थाना कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर उपस्थित सूचक राजेश कुमार घृतेश पिता स्वर्गीय छेरकु दास उम्र 50 साल ग्राम लालपुर थाना कोटा ने बताया कि वह वन विभाग में चौकीदारी का काम करता है, दोपहर करीबन 12:00 बजे कोरी डैम के किनारे जंगल तरफ घूम रहा था तभी कुछ दूरी पर सड़न की बदबू आ रही थी। किसी जंगली जानवर के मरे होने के अंदेशा पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव गड्ढे में पडा था। जिसे बुरी तरह से जलाया गया था। शव से बदबू आ रही थी, घटनास्थल पर खून के दाग, एक पत्थर जिसमें खून लगा हुआ था। घटना स्थल पर खाली डिस्पोजल गिलास, खाली शराब की बोतल, पानी पाउच, चाकू व लाल काले रंग की ऊनी टोपी पडा हुआ था। देखने से लग रहा था कि किसी ने मृतक को पत्थर से कुचलकर मारा है एवं सबूत मिटाने के लिए लाश को जलाया है। मौके पर अपराध पंजीबद्ध कर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा ने मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर एवं वहां तक जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। वहां पड़े शराब की शीशी के आधार पर आसपास के शराब दुकान में सीसीटीवी चेक किया गया। मृतक के पास पड़े लाल काले रंग के ऊनी टोपी, शव का फोटो एवं मृतक के चप्पल का फोटो व्हाट्सएप के जरिए ग्रुपों में शेयर किया गया। जिसके आधार पर कठकोनी निवासी अजय रात्रे ने सभी वस्तुओं को अपने बेटे का होना बताया। तत्काल उन्हें मौके पर बुलाया गया, जिनके द्वारा पहचान किए जाने बाद उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि 02 फरवरी 2022 को उनका पुत्र अपने गांव के ही दोस्तों के साथ कोटा डैम तरफ घूमने गए था, जहां से उनका लड़का वापस घर नहीं आया था। उसके दोनों दोस्तों से पूछने पर उनके घर के पास बेटे को छोड़कर जाना बता रहे थे, किंतु उनका लड़का पिछले 7 दिनों से घर वापस नहीं आया था। परिवार वाले आसपास एवं परिजनों के यहां पता तलाश कर रहे थे। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताए गए सूचना के आधार पर मृतक के दोनों दोस्तों जिनका पूर्व से ही सकरी थाना में अपराधिक पृष्ठभूमि है को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ करने पर बताया कि वे लोग 02.02.2022 को घूमने के लिए औरापानी बांध एवं कोरी डैम गए थे। कोरी डैम के पास जंगल में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गुस्से में आकर उन दोनों दोस्तों ने मृतक के गले में चाकू से एवं सिर में पत्थर से वार कर हत्या कर दिया। सबूत को नष्ट करने एवं मृतक का पहचान छिपाने के लिए वहां पड़े सूखे पत्तों से एवं साथ में रखें कपड़ों को उसके ऊपर डाल कर माचिस से जला दिए। हत्या में शामिल दोनो व्यक्ति अपचारी बालक हैं।
इस पूरी कार्यवाही व अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग कोटा आशीष अरोरा, थाना प्रभारी कोटा, थाना प्रभारी सकरी एवं थाना कोटा व थाना सकरी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
