बिलासपुर। रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ की गई करवाई से रेत चोरों में हड़कंप मच हुआ है। पिछले दिनों 7 अवैध भंडारण पर कार्रवाई की गई थी जिसमें से 3 लोगों ने 2 लाख 22 रुपए खनिज विभाग में जमा करा दिए है। जबकि 1700 घन मीटर लावारिस रेत को शासकीय निर्माण कार्य मे लगाने के लिए ठेकेदारों को दे दिया गया है।

जिले के लिंगियाडीह क्षेत्र में रेत के अवैध भण्डारण पर खनिज, राजस्व तथा पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की है। जांच के दौरान इस क्षेत्र के 15 अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध रेत का भण्डारण पाया गया था। मौके पर 7 लोगों को भण्डारित रेत की वैधता प्रमाणित करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया। इनमें से 4 लोगों ने कुल 1164 घनमीटर अवैध रेत भण्डारण करना स्वीकार किया। जिसमें से 3 व्यक्तियों के द्वारा भण्डारण नियम प्रावधानों के अंतर्गत 2 लाख 22 हजार रूपए से अधिक की राशि जमा कराई गई। लावारिस हालत में जब्त बचे हुए 1700 घनमीटर भण्डारित रेत को नियमानुसार आवश्यक राशि जमा कराने के बाद निगम एवं अन्य को शासकीय निर्माण कार्य के लिए दे दिया गया। गौरतलब है कि इसके पहले भी खनिज, राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत के भण्डारण पर कार्यवाही की थी। इस भण्डारित रेत को जब्त कर नगर निगम को शासकीय निर्माण कार्य में उपयोग के लिए सौंप दिया गया था। जिला प्रशासन की निर्देशन में संयुक्त टीम द्वारा लगातार रेत के अवैध उत्खनन तथा भण्डारण पर कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
