16 को मदकू में पर्यावरण तीर्थ समारोह, राज्यपाल अनुसुइया उईके होंगी शामिल

सरगांव। आगामी 16 फरवरी को श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आयोजित पर्यावरण तीर्थ समारोह में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसुइया उईके मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी।

श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में उक्त कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक में गणेश शंकर मिश्रा (पूर्व आईएएस अधिकारी) के द्वारा जानकारी दी गई कि की पर्यावरण तीर्थ समारोह में 50 युगलों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पीपल,बरगद, आंवला,नीम आदि पर्यावरण अनुकूल पौधों का रोपण,यज्ञ-हवन, शिवनाथ आरती, दीपदान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षों की सुरक्षा एवं प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ भी दिलाई जाएगी। रामरूप दास महात्यागी जी के द्वारा बताया गया कि सनातन परंपरा में नदियों को माता के रूप में पूजने की परंपरा है,उसी परंपरा के अनुरूप मांघी पूर्णिमा के पावन प्रसंग पर आयोजित शिवनाथ नदी की आरती और दीपदान में सहभागिता से पुण्य अवसर प्राप्त होगा। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण सहभागिता देंगे।
बैठक में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता शांताराम जी, रामरूप दास महात्यागी जी, गणेश शंकर मिश्रा, महेश शर्मा, जीवन लाल कौशिक, मनीष मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, मनीष साहू, कमलेश अग्रवाल, प्रमोद दुबे, प्रदीप शुक्ला, संजय सिंह ठाकुर, हेम सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *