बिलासपुर। पुलिस ने दो लोगों से डेढ़ लाख रुपए का प्रतिबंधित कफ सिरफ जब्त किया है। आरोपी से सिरफ मंगाता था और जिले में खपत करता था।

नारकोटिक्स सेल के गठन के बाद से नशे के विरुद्ध लगातार कारवाही हो रही है। शुक्रवार को नारकोटिक्स सेल और सिरगिट्टी पुलिस ने धुमा मोड़ के पास दबिश देकर सरकंडा निवासी अविनाश दुबे और राहुल सिंह को 525 नग कीमत 1 लाख 57 हजार का प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। मामले का खुलसा करते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने बताया की आरोपी अविनाश दुबे प्रतिबंधित सिरप कटनी से मगाता था और पैसे सामने वाले के खाते मे भेजता था। जल्द ही एक टीम कटनी भेजी जाएगी। बैंक डिटेल के आधार पर सरगना की भी गिरफ़्तारी की जाएगी। आरोपी अविनाश दुबे 2019 मे 4 माह के लिए जेल जा चूका है, पकड़ा गया दूसरा आरोपी राहुल सिंह प्रतिबंधित सिरप को शहर मे सप्लाई करता था।दोनों आरोपियों के खिलाफ 21,22 एन डी पी एस एक्ट की कार्यवाही की गयी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
