बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को 3 किलो गांजा और एक युवक एक हजार से अधिक नशीली टेबलेट और 17 नग कफ सिरप जब्त किया है।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने पूर्व में मीटिंग लेकर नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य सिविल लाइन पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग मामलों में NDPS act की कार्यवाही की गई है। सिविल लाइन पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर मगरपारा चौक के पास से एक युवक लखन कुर्रे पिता गोविंद (18 वर्ष) निवासी जरहाभाठा मिनीबस्ती को मोटरसाइकिल में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 3 किलो गांजा कीमती ₹15000 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती ₹50000 को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध NDPS act की कार्यवाही की गई। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस ने एक अन्य मामले में मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को रिंग रोड नंबर 2 के पास से नशीली टेबलेट और सिरप के साथ पकड़ा है। वह बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। आरोपी के कब्जे से NITRAVET-10 (680 नग), NITROSUN-10 (480 नग) तथा ONEREX SYRUP (17 नग ) जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए से अधिक है। आरोपी की पहचान आकाश राव पिता परदेशी राव (22 वर्ष) निवासी राम नगर कोशगाई मन्दिर के पास रतनपुर के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध NDPS ACT के तहत कार्यवाही की गई है । आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। अवैध नशे के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।
00 नाम आरोपी
1-लखन कुर्रे उर्फ छोटू पिता गोविंद कुर्रे
उम्र 18 साल वर्ष निवासी जरहाभाटा
2- नोम उर्फ आकाश राव पिता परदेसी
राव उम्र 22 वर्ष निवासी रामनगर को
जगाई मंदिर के पास रतनपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
