बिलासपुर। कोनी पुलिस ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने हीरो होण्डा स्पलेण्डर, एक नग एग्जास्ट फेन, एक नग सिलिंग फेन, प्लायर जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार अभिजीत राय पिता चंद्रशेखर राय उम्र 38 वर्ष साकिन कश्यप कालोनी थाना कोतवाली जिला बिलासपुर ने 11 मार्च को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इशिता कडकनाथ पोल्ट्री फार्म सेंदरी से अज्ञात चोर रोशन दान की जाली तोडकर फार्म के अंदर घुसे और वहां रखे सामान पंखा एवं एग्जास्ट फेन किमती 3900 रूपये को चोरी कर ले गये है। अभिजीत राय के रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूध धारा-457, 380 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान ग्राम बिरकोना मे चोरी का पंखा विक्रय करने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये संदेही राहुल पासी निवासी डबरीपारा से पूछताछ किया तो वह अपने सहयोगी कन्हैया केंवट निवासी डबरीपारा के साथ मिलकर इशिता कडकनाथ पोल्ट्री फार्म सेंदरी में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के बयान के आधार पर मामले मे चोरी का सिलिंग फेन एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल क्रमांक-CG 10 AG 7691 व आला नकब एक लोहे का प्लायर जप्त किया गया। आरोपी कन्हैया केंवट के कब्जे से एग्झास फेन किमती 3900 रुपए गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपीगण राहुल पासी व कन्हैया केंवट को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी
(1) राहुल पासी पिता संतोष पासी उम्र 21 वर्ष
साकिन सांईस कालेज के सामने डबरीपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(2) कन्हैया केंवट पिता बजरंग केंवट उम्र 19 वर्ष
साकिन-सांईस कालेज के सामने डबरीपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त सामान-
(1) हीरो होण्डा स्पलेण्डर क्र- CG 10 AG 7691
(2) एक नग एग्जास्ट फेन
(3) एक नग सिलिंग फेन,
(4) प्लायर, कुल जुमला कीमती रकम-39,000 रुपये
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
