बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत द्वारा सीएसआर के तहत दिनांक 12 मार्च 2022 को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण हेतु सीपत थाना को 20 बेरिकेड्स (स्टॉपर) प्रदान किये गये। सीपत थाना प्रभारी, द्वारा स्थानीय क्षेत्र मे आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए, इनके नियंत्रण के लिए एनटीपीसी सीपत प्रबंधन को बेरिकेड्स (स्टॉपर) प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया था। जिसके प्रत्युत्तर मे एनटीपीसी सीपत द्वारा सीएसआर के तहत 20 बेरिकेड्स (स्टॉपर) स्थानीय पुलिस थाना सीपत प्रभारी, राजकुमार सोरी को विवेक चन्द्र, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा 20 नग बेरिकेड्स प्रदान किये गये। जिसकी सहायता से चौक चौराहों एवं दुर्घटना जन्य स्थानों में यातायात को सुव्यवस्थित कर इन अनचाही दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस अवसर पर श्री नीरज सोनी, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी सीपत, सीपत थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
