बिलासपुर। ATR के बफर जोन में शिकारियों ने वन्य प्राणियों की शिकार करने के लिए जाल फैला रखे थे। लेकिन बीटगार्ड की सक्रियता से शिकारी अपने इरादे में सफल नहीं हो सके और सैकड़ों मीटर तार जब्त कर लिया गया। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि ATR में शिकारी सक्रिय है।


ATR में वन्य प्राणियों की शिकार कोई नई बात नहीं है। विभाग की निष्क्रियता के कारण यहां सैकड़ों शिकारी सक्रिय है जो मौका लगते ही वन्य प्राणियों का शिकार कर लेते है। लेकिन विभाग ने पहली बार वन्य प्राणियों का शिकार होने से पहले ही शिकारियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। मामला 11 मार्च की है जब बीटगार्ड जितेंद्र यादव सिविलखार में गश्त कर रहे थे तो उन्हें शिकारियों द्वारा फैलाया गया फंदा दिखाई दे गया। जब उसने आसपास जांच की तो सैकड़ों मीटर तार मिला, जिसमें शिकारी करंट प्रवाहित कर वन्य प्राणियों की शिकार करने की तैयारी में थे। ATR प्रबंधन के अनुसार बीटगार्ड ने अपने अन्य साथियों के साथ छुपकर शिकारियों का इंतजार करने लगे। लेकिन शाम तक किसी के नहीं आने पर तार निकालकर जब्त कर लिया गया। इसके बाद 12 मार्च को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ( कैम्पा ) व्ही . श्रीनिवास राव, मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त, मुख्य वन सरंक्षक वन्यजीवन एवं क्षेत्रीय निदेशक एटीआर एस जगदीशन, उप निदेशक अचानकमार टाईगर रिजर्व सत्यदेव शर्मा, सहायक संचालक अचानकमार टाईगर रिजर्व ( कोर / बफर ) एवं समस्त परिक्षेत्र अधिकारी अचानकमार टाईगर रिजर्व की उपस्थिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ( कैम्पा ) व्ही. श्रीनिवास राव द्वारा वन्यजीव की सुरक्षा एवं वन्यजीव अपराध की रोकथाम का प्रयास करने के लिए पश्चिम सिवलखार परिसर के पैदलगार्ड जितेन्द्र कुमार यादव को 5000 / – का ईनाम दिया गया है। अचानकमार टाईगर रिजर्व के अंतर्गत जो भी ग्रामीण / मुखबीर एवं मैदानी अमलों द्वारा वन्यजीव की सुरक्षा एवं वन्यजीव अपराध की रोकथाम का प्रयास किया जायेगा उन्हे मुख्य वन सरंक्षक वन्यजीवन एवं क्षेत्रीय निदेशक अचानकमार टाईगर रिजर्व कोनी द्वारा 5000 / का पारितोषित राशि दिया जावेगा।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
