बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने दो जुए के फड़ में कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने कुल 11,100 रूपये नगदी समेत 52 पत्ती ताश भी जप्त किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रदीप कुमार आर्य एवं स्टाफ़ को टिकरापारा के यादव मोहल्ला में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद थाना प्रभारी ने स्टाफ सहित मौके पर पहुँच घेराबंदी की और रेड कार्यवाही किया। मौके पर जुआ खेल रहे राजा गोयल पिता श्यामलाल गोयल उम्र 30 वर्ष, प्रकाश मानिकपुरी पिता बिसाहू उम्र 33 साल, राजा यादव पिता संतोष यादव उम्र 26 साल, गौरव यादव पिता संतोष यादव उम्र 26 वर्ष, ज्वाला प्रसाद वस्त्रकार पिता स्व. सुखदेव उम्र 22 साल, संजय मानिकपुरी पिता मुन्ना मानिकपुरी उम्र 26 साल को पकड़ा गया। जिनके पास से 6100 रूपये नगदी व 52 पत्ती ताश जप्त कर 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में दीपक धमगार पिता हेमराज उम्र 19 साल, गौरव देवांगन पिता कृष्णदेव उम्र 20 साल, राहूल यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 20 साल, राजमणी गोरख उर्फ राज पिता स्व. सौखीलाल उम्र 30 साल, कौशल पिता स्व. जीवनलाल चक्रधारी उम्र 24 साल को पकड़ा गया जिनके पास से 5000 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त कर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्या,उप निरी. रविन्द्र कुमार यादव,सहा. उप निरी. सुरेन्द्र कुमार तिवारी,आरक्षक रवि शर्मा, प्रेम सुर्यवंशी,अजय शर्मा,कमलेश,रंजीत खाण्डे परमेश्वर खैरवार,अनिल डे, थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही..
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
