बिलासपुर। महिला सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन पुलिस लाइन में झूलाघर “छइंहा” का शुभारंभ किया गया। इसमें महिला पुलिस कर्मियों के बच्चे अपना समय बिताएंगे। इस झूलाघर में बच्चों के मनोरंजन के लिए हर समान उपलब्ध कराया गया है।



बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी के हाथों आज महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए पुलिस लाइन में झूलाघर (छइंहा) का शुभारंभ किया गया। एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर की महिलाओं एवं बच्चों के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम ही है जो महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए इस नए झूलाघर के बारे में उन्होंने सोचा। उनका मानना है महिला पुलिस कर्मियों के बच्चे यदि दिन भर इस झूलाघर में खुशी खुशी रहेंगे तो महिला पुलिस कर्मी अपनी क्षमता से अधिक ड्यूटी कर पाएंगे। उन्हें अपने बच्चों को रखने की फिक्र नहीं होगी और वह आराम से निश्चित होकर काम कर पाएंगी। महिला सुरक्षा सप्ताह के समापन के विशेष अवसर पर महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा यह भेट अपने कर्मचारियों को दी जा रही है। बच्चों की देखरेख के लिए झूलाघर में महिला आरक्षकों की डयूटी लगाई गई है जो पूरे समय रहकर बच्चों की देखरेख करेंगी और रजिस्टर मेंटेन करेंगी। बच्चों के खाने पीने और मनोरंजन के लिए टीव्ही, फ्रिज, खिलौने और किताबें झूलाघर में रखी गई हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुये सीसीटीव कैमरा की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ साथ महिला थाने में एक अतिरिक्त कक्ष का अनावरण किया जाएगा सभी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी इस उपलक्ष पर बहुत अधिक प्रसन्न हैं।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
