बिलासपुर। न्यायधानी में सीलबट्टे से युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा युवक मृतक का साथी ही था जो कि एक ही घर मे रहते थे। मामले में मिली जानकारी के अनुसार नानू सारथी उर्फ दमला उम्र 19 वर्ष पिता भागीरथी सारथी सरकण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत ईरानी चौक में रहता था। वह कबाड़ी का काम करता था। उसने अपने साथ अपने घर मे संजू उर्फ लिटी साहू पिता महेश साहू उम्र 22 वर्ष को भी रखा था। संजू भी कबाड़ी का काम करता था।


दोनो का किसी बात पर विवाद हो गया विवाद के बाद संजू घर से चला गया। फिर रात तकरीबन 9 बजे जब संजू घर वापस आया तब नानू सारथी निचे जमीन पर बोरी बिछा कर सोया हुआ था। नशे की हालत में आये संजू को लगा कि कही मेरे सोने के बाद नींद में रहने के दौरान विवाद के चलते नानू सारथी उसकी हत्या न कर दे। इस डर से उसने घर मे रखे सिलबट्टे के पत्थर से नानू के सर व चेहरे में वार कर उसकी हत्या कर दी।हत्या कर आरोपी मोबाईल बंद कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने संदेह के आधार पर संजू की तलाश शुरू की, इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक मंदिर के पास आरोपी नशा करते हुए बैठा हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को पकड़ लिया व सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सील पत्थर व आरोपी का मोबाइल जब्त किया हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
