बिलासपुर। रास्ता रोककर चाकू से हमला करने और मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चाकू जब्त किया गया है।

प्रार्थी थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13-03-2022 को खाना खाकर बाहर निकला हुआ था मिनी माता नगर तालापारा में अली दुकान के पास आरोपी बंटी खान अपने दोस्तों के साथ खड़ा था इसी दौरान प्रार्थी को रोककर मारपीट करने लगा। प्रार्थी के द्वारा मना करने पर अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी घायल हो गया था जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाइन में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। कायमी पश्चात आरोपियों का पता तलाश कर बंटी खान एवं उसके दो अन्य साथियों को घेराबंदी करके पकड़ा गया। पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट की धारा के साथ तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
00 नाम आरोपी
1- मोहम्मद इशाक और बंटी पिता मोहम्मद आरिफ उम्र 20 वर्ष निवासी शारदा नगर साईं मंदिर के पीछे तालापारा 2- विकास उर्फ मुंडा पिता योगेश उर्फ योगेश्वर दुबे उम्र 24 वर्ष निवासी सरजू बगीचा मसनगंज अमन 3- छोटू पिता रामखेलावन सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी मसान गंज सिविल लाइन
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
