बिलासपुर। होली क्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में बच्चों का ग्रेजुएशन डे (स्नातक का दिन) के समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अंकित गौरहा,गिरिराज सर,स्कूल की प्राचार्य सिस्टर क्लेरिटा,सिस्टर मधु उपस्थित रही।


इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके एवं संस्था के शिक्षकों व छात्राओं द्वारा प्रार्थना के साथ किया गया। बच्चों की विभिन्न कलाओं में से एक कला को निखारने के लिए बच्चों द्वारा (रेम्पवाक) करवाया गया जो बहुत ही आकर्षक था और नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।एवं समस्त बच्चों को हमारी संस्था की प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों द्वारा अंकसूची का वितरण किया गया।जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने संबोधन में कहा की बच्चों का उज्जवल भविष्य ही देश के लिए सुनहरे कल का निर्माण करेगा। गिरीराज सर ने भी अपने छात्र जीवन के संघर्ष को बच्चों के साथ सांझा किया उत्साहवर्धन को और अधिक बढ़ाने के लिए पलकों ने भी अपने विचार साझा किए जो बहुत ही अमूल्य एवं रोचक थे संस्था की प्राचार्य सिस्टर डॉ क्लेरिटा जी ने अपने शब्दों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के अभिभावकों ने इस समारोह में सम्मिलित होकर हमारी संस्था का मान बढ़ाया अंत में सभी बच्चों एवं अभिभावकों को स्वल्पाहार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया और समस्त शाला परिवार ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
