बिलासपुर। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए 18 मार्च को घरों में तीन समय पानी दिया जाएगा। इस दिन पानी की खपत ज्यादा होता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए महापौर रामशरण यादव ने नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिया है कि पर्व के दिन तीन समय पानी सप्लाई दी जाए। इसके तहत सुबह व शाम के अलावा दोपहर डेढ़ बजे से भी एक घंटे के लिए पानी की सप्लाई की जाएगी। इससे किसी को भी पानी की कमी नहीं होगी।
होली के दौरान जमकर रंग गुलाल खेला जाता है। साथ ही इसमे पानी का भी अत्यधिक उपयोग किया जाता है। होली खेलने के बाद रंग छुटाने के लिए भी पानी की आवश्यकता पड़ता है। ऐसे में इस दिन घर-घर में पानी की खपत सबसे अधिक होती है। इसलिए क्षमता अनुरूप पानी देने के लिए दोपहर के समय एक घन्टे के लिए अतिरिक्त तोर से निगम ने पानी देने का निर्णय लिया है। अधिकतर लोग दोपहर एक डेढ़ बजे तक होली खेल लेते हैं। इसके बाद नहाने आदि का काम चलता है। इसलिए समय को देखते हुए डेढ़ बजे से ढाई बजे तक पानी दिया जाता रहेगा। इसके लिए सभी पंप आपरेटर को निर्देशित किया जा चुका है। जल विभाग के प्रभारी अजय श्रीवासन ने बताया कि हर साल होली के दिन तीन समय पानी की सप्लाई होती है। इस बार भी तीन समय पानी दिया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
सड़क के बीच न जलाए होलिका: महापौर
महापौर रामशरण यादव ने लोगों से अपील की है कि होली का पर्व धूम धाम से मनाए लेकिन सड़क के बीच होलिका का दहन न करें क्योकि डामर की सड़क पर यदि होलिका का दहन किया जाएगा। तो होलिका के साथ सड़क की डामर भी जलेगी। ऐसे में सड़क भी खराब होती है। और नुकसान भी होता है। ऐसे में होलिका का दहन सड़क में न करे खाली स्थान में ही होलिका जलाए। शांति और सौहर्दता के साथ पर्व मनाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
