बिलासपुर। मस्तूरी पुलिस ने होली के दिन 60 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। आरोपी आदतन रूप से अवैध शराब की बिक्री करता है। आबकारी विभाग को इसकी जानकारी भी है। लेकिन आरोपी से मिलीभगत होने के कारण कार्रवाई नहीं होती। जानकारों की माने तो आरोपी आबकारी अधिकारियों के साथ मिलकर 50 फीसदी बंटवारे में यह काम करता है।

थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लावर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने की लगातार शिकायत मिल रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्त करवाई करने के निर्देश दिए थे। 18 मार्च को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए अपने बाड़ी लावर मे पैरा मे छिपा कर रखा है। सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया गया। ग्राम लावर का सूर्या कांत बघेल पिता राम रत्न बघेल उम्र 27 वर्ष साकिन लावर के कब्जे से सफेद कलर के 2 बाल्टी जिसमे पालीथीन मे बंधा अलग अगल 30 नग पालिटीन कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12 हजार रुपया जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34. (2) आबकारी एक्ट तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी द्वारा पूर्व में भी आबकारी एक्ट के मामले में 3 बार गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सूर्या कांत बघेल आततन कच्ची महुआ शराब बेचने का आदी है जिसे गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
