बिलासपुर। भाई और भाभी के बीच विवाद सुलझाने गए युवक की ही हत्या हो गई है। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी का चचेरा भाई है। विवाद सुलझाने के दौरान युवक गुस्से में आ गया और अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार तबली से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम सोनसाय (नवागांव) की है। गांव में रहने वाला रमेश कुमार उइके पिता छत्तर सिंह (42 साल) खेती-किसानी करता है। होली पर्व के दिन वह शराब के नशे में था। दोपहर करीब 2.30 बजे वह रंग खेल कर घर पहुंचा। इस दौरान वह खाने के नाम पर अपनी पत्नी भगवती से विवाद करने लगा। पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी होने पर उसका चचेरा भाई ओमप्रकाश उइके पिता स्व.रामजी उइके (40) उनके घर पहुंच गया।

त्यौहार के दिन भाई-भाभी के विवाद की खबर मिलने पर ओमप्रकाश उन्हें समझाइश देने उनके घर पहुंच गया था। उसका कहना है कि त्योहार के दिन आपस में झगड़ा मत करो और आपस में मिलकर शांति से रहो। यह बात बड़े भाई को नागवार गुजरी और गुस्से में आकर रमेश ने धारदार हथियार तबली निकाल लिया और चचेरे भाई ओमप्रकाश पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस हमले में ओमप्रकाश खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर पड़ा। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। रमेश की पत्नी ने इस घटना की जानकारी ओमप्रकाश के परिजन सहित आसपास के लोगों को दी। इस बीच मौका पाकर आरोपी रमेश भाग निकला। परिजनों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब तक गांव पहुंची, शाम हो गई थी। इसके चलते शव को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हत्या करने वाले आरोपी रमेश की तलाश कर रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
