बिलासपुर। रेलवे कॉलोनी में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खून से सनी हुई एक बोरी मिली। पूरी कालोनी में कोहराम मच गया और बोरी के अंदर लाश होने की आशंका से कुछ ही देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। काफी देर उठा पटक करने के बाद जब पुलिस ने बोरी खोली तो वह भी दंग रह गई क्योकि उसमें किसी इंसान की लाश नही थी।

तारबाहर थाना क्षेत्र के रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी उर्दू स्कूल मैदान के पास शनिवार सुबह खून से लथपथ बोरी दिखाई दी। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों की नजर पड़ती गई और वहां लोगों की भीड़ बढ़ती गई। पूरी कालोनी में खबर फैल गई कि किसी की हत्या हो गई है और बोरी में भरकर लाश फेंक दिया गया। इसी दौरान किसी ने थाने में फोनकर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दिया, आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू हो गई। फरेंसिक एक्सपर्ट भी बुला लिए गए। जब पुलिस ने हिम्मत करके बोरी खिली तो वह भी दंग रह गई। बोरी के अंदर किसी इंसान की नही बल्कि एक कुत्ते की लाश थी। बोरी में कुत्ते की लाश मिलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली और मामले में अपराध पंजीबद्ध करने की बजाय कुत्ते की लाश को ठिकाने लगाने का प्रबंध किया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
