बिलासपुर। होली रंगोत्सव के दिन लड़ाई झगड़ा करने वाले बलवाइयों के खिलाफ सकरी पुलिस कड़ी कार्रवाई की है। रंग लगाने एवं पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने वाले 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पुलिस ने लोहे की रॉड, बॉस के डंडे एवं ईंट पत्थर के टुकड़े जब्त किए है।


मिली जानकारी के अनुसार होली त्यौहार रंग उत्सव के दिन ग्राम देवरी कला शिव मंदिर के पास राम देवरी कला के 15 आरोपीगण आपस में होली खेल रहे थे। इसी दौरान होली खेलने एवम पुरानी रंजिश को लेकर आपस में एक दूसरे को अश्लील गाली-गलौच करने लगे। कुछ देर बाद दोनों गुटों के बीच हाथ, डंडे एवं ईंट-पत्थर के टुकड़े समेत जिसके हाथ जो लगा उसी से मारपीट करने लगे। मारपीट के इस घटना से कई लोगो को चोटें आई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसी तरह अमेरी डी पारा में प्रार्थी सुनील उर्फ टील्ली कुर्रे के साथ ग्राम अमेरी के 5 आरोपियों ने रंग लगाने के नाम पर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ झापड़ एवं राड से मारपीट कर प्रार्थी एवं उसके भाई दिलीप को चोट पहुंचाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सकरी पुलिस तकाल होली त्यौहार पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए तीनों प्रकरण के कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

00 आरोपियों के ऊपर दर्ज धारा
(01) 147/22 धारा 294,506,323,147, 148 भा.द.वि.
(02) 155/22 धारा 294,506,323,147, 148 भा.द.वि.
(03) 156/22 धारा 294,506,323,147, 148 भा.द.वि.
00 नाम आरोपीगण
भानु सूर्यवंशी, सुजीत सूर्यवंशी, वीरेंद्र सूर्यवंशी, सूरज सूर्यवंशी, बाबूलाल सूर्यवंशी, सरस्वती सूर्यवंशी, प्रताप सूर्यवंशी, करण सूर्यवंशी, शिवचरण सूर्यवंशी, राजकुमार सूर्यवंशी, सतीश सूर्यवंशी, दुर्गेश सूर्यवंशी, अभिषेक सूर्यवंशी, प्रीतेश सूर्यवंशी, आशीष सूर्यवंशी सभी निवासी ग्राम देवरी कला थाना सकरी जिला बिलासपुर एवं नीनी श्रीवास, बिल्लू श्रीवास, प्रहलाद श्रीवास, सुजीत श्रीवास तथा पुकलु ध्रुव सभी निवासी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
जप्त आलाजरब- लोहे की रॉड, बॉस के डंडे एवं ईंट पत्थर के टुकड़े जब्त
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
