बिलासपुर। टाकेश्वर पाटले का एक और कारनामा सामने आया है। फर्जी तरीके से गारेंटर प्रस्तुत करके लोन से स्कॉर्पियो खरीद लिया अब पैसा नहीं पटाने गारेंटर के पास कर्ज पटाने नोटिस नोटिस आ रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत तोरवा थाने में कई है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुनील जांगड़े पुलिस कालोनी तोरवा में रहता है और 112 में पदस्थ है। मुकेश बंजारे नाम के ब्यक्ति का उसके घर आना-जाना है। पीड़ित का कहना है कि मुकेश उसके घर से कार का पेपर, आधार कार्ड, पेनकार्ड समेंत के दस्तावेज चुराया और इन्ही दस्तावेजो के आधार पर टाकेश्वर पाटले के नाम पर श्रीराम फाइनेंस से लोन लेकर स्कॉर्पियो खरीदा। लोन के दस्तावेजों में मुकेश बंजारे ने सुनील बंजारे बनकर हस्ताक्षर किए और गारेंटर बना दिया। पीड़ित सुनील जांगड़े ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों पर भी आरोप लगाया है कि बिना व्हेरीफिकेशन किए ही लोन स्वीकृत कर दिए। सुनील जांगड़े का कहना है कि लोन देने के पहले उनसे न तो सहमति ली गई और न ही उन्हें गारेंटर बनाए जाने की जानकारी दी गई। जब कर्ज लेने वाले टाकेश्वर पाटले ने फाइनेंस कम्पनी श्रीराम फाइनेंस का कर्ज नही पटाया तो फाइनेंस कम्पनी ने सुनील जांगड़े को नोटिस जारी कर कर्ज पटाने के लिए कहा। नोटिस हांथ में आते ही सुनील जांगड़े की होश गायब हो गई। तब सुनील जांगड़े ने थाना तोरवा में लिखित शिकायत कर FIR दर्ज करने की गुहार लगायी है और फर्जीवाड़े की जांच करने की मांग की है। लेकिन थाना प्रभारी FIR दर्ज करने में आनाकानी कर रहे है। जबकी पीड़ित पुलिस विभाग का ही कर्मचारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
