बिलासपुर। पचपेड़ी को तहसील बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने अभी तक कोई घोषणा नहीं कि है। प्रशासनिक हलकों में किसी तरह की कोई हलचल भी नहीं है। लेकिन मस्तूरी क्षेत्र के कुछ नेता श्रेय लेने के लिए बेनर-पोस्टर लगा रहे है। यही नहीं पद बचाने के लिए सक्रियता दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।मस्तुरी क्षेत्र के कांग्रेस नेता नागेन्द्र राय पचपेड़ी को तहसील बनाए जाने का ढोल पीटकर वाह-वाही बटोरने का काम कर रहे है जबकि तहसील बनाने की घोषणा भी नहीं हुई है। ऐसे में हवा-हवाई तीर छोड़कर तहसील का रूप नहीं लिया जा सकता है। कांग्रेस नेता के बडबोलेपन का नतीजा यह है कि ये मामला विशेषाधिकार हनन के तहत आता है ऐसे में इनके खिलाफ कार्यवाही भी होने की आशंका है।
मस्तुरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र राय द्वारा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में यह कहते हुए नजर आते है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पचपेड़ी को तहसील बनाने की घोषणा किया है, वही इस कार्य का सारा श्रेय क्षेत्र के नेताओ को जाता है उनके ही प्रयासों से यह संभव हो पाया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि महज घोषणा कर देने से तहसील का निर्माण नहीं हो जाता। इसके लिए विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव लाया जाता है जिसे राज्यपाल से अनुमोदन पश्चात् राजपत्र में प्रकाशित करा कर वित्त विभाग की अनुमति मिलने के बाद शासन के विभागीय वेबसाइट में ऑनलाइन प्रकाशन उपरांत ही प्रचार-प्रसार कर उपलब्धिया दर्शायी जाती है। यही नही जिला प्रशासन को तहसील के अलग से नक्शा तैयार करने के लिए कहा जाता है। उन गांवों की सूची तैयार की जातिभा जिन्हें तहसील में शामिल किया जाता है। जिसके बाद ही तहसील के निर्माण का कार्य संभव है। इसके लिए कई प्रक्रियाओ का पालन करना अनिवार्य है। मगर क्षेत्र के बडबोले नेताजी अपनी ही हांकने में लगे हुए है। बिना तहसील की घोषणा हुए उसका प्रचार-प्रसार करना विधि के अनुरूप विशेषाधिकार हनन के रूप में देखा जा सकता है ऐसे में इन नेताजी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के मामले के तहत कार्यवाही भी हो सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
