खरीदी केंद्र से धान चोरी करते पकड़ाया आरोपी, एक बोरी धान के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। चपोरा धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक और ग्रामीणों ने एक ब्यक्ति को धान चोरी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से पुरानी चोरी भी उगलवा लिया 7 हजार रुपए और एक बोरा धान जब्त किया है।

मामले में प्रार्थी नरेद्र जायसवाल पिता मिश्रीलाल जायसवाल उम्र 35 साल निवासी ग्राम चपोरा रतनपुर का निवासी हैं। सहकारी सेवा समीति धान खरीदी केंद्र चपोरा रतनपुर में प्रबंधक के पर कार्यरत हैं। उसने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम चपोरा के रहने वाला श्यामनाराण विश्वकर्मा 20 मार्च की शाम 03-04 बजे के मध्य धान मंडी के तार फेंसिग को काटकर धान चोरी कर ले जाते पकडा गया। जिसे प्रार्थी एवं अन्य लोगो की मदद से थाना रतनपुर पुलिस के सुपुर्द किया। रतनपुर पुलिस ने श्यामनारायण विश्वकर्मा पिता कृपाराम उम्र 27 साल साकिन ग्राम चपोरा को पूछताछ करने पर चोरी करना बताया साथ ही पूर्व में 27 बोरी धान चोरी करना कबूल किया। आरोपी के कब्जे से 7 नग खाली धान बारदाना भी जब्त किया गया है। धान बिकी करने की जानकारी दी, आरोपी से 7000 रू धान बिकी रकम भी जब्त किया गया। आरोपी को 21 मार्च को गिरफतार न्यायालय में पेश किया गया।
00 गिरफतार आरोपी
श्यामनारायण विश्वकर्मा पिता कृपाराम उम्र 27 साल साकिन ग्राम चापोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

00 जप्त मशरूका
1.02 बोरी धान कीमती 2000 रू
2.27 नग खाली बारदाना कीमती 2075 रू
3. धान बिकी रकम 7000 रू जुमला कीमती 11075 रू

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *