बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने कई मामलों के फरार आरोपी शिबू खान को गिरफ्तार किया है। थाने में उसके खिलाफ मारपीट, बलवा एवं हत्या का प्रयास समेंत कुल 07 मामलों दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने पुराने अपराधों के आरोपियों के धरपकड़ हेतु निर्देशित दिए। इसके बाद थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य ने फरार आरोपी शिबू खान जो कई मामलों मे आरोपी है को गिरफ्तार किया। आज से लगभग 2 महीने पूर्व 4 जनवरी को लाइफ केयर हास्पिटल के पास अपने साथियों के साथ मिलकर एक राय होकर धारदार हथियार बेस बल्ला, तलवार, फरसा, लकड़ी के बत्ते से छोटू यादव तथा प्रार्थी जावेद हुसैन के ऊपर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे घेरा बंदी कर आरोपी के निवास स्थान से घेरा बंदी कर पकडा गया। जिसे पूछताछ करने पर अपराध कारित करना कबूल किया है। जिसे गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी का थाना क्षेत्र का निगरानी गुंडा की कार्यवाही भी की जा चुकी है।
*विशेष योगदान- निरीक्षक प्रदीप आर्य थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव आर. अजय शर्मा रंजीत खाण्डे गोकुल जांगडे
नाम आरोपी- शिबू खान उर्फ समीर खान पिता शेख रमजान खान उम्र 25 वर्ष पता ठाकुर देव मन्दिर के पास फैजल वाडा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर!
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
