बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने कतियापारा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप है।

प्रार्थी राजेश सिंह थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कतिया पारा निवासी संजू यादव एवं उसका भाई मोनू यादव पुराने विवाद को लेकर प्रार्थी के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट किए हैं। घर के गमले को तोड़ दिया, घर में एक्टिवा गाड़ी को तोड़फोड़ किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर को दी गई। जिनसे उक्त आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार एवं थाना कोतवाली टीम द्वारा कतिया पारा एवं अरपा नदी के आसपास घेराबंदी की गई एवं आरोपी संजीव यादव को अरपा नदी किनारे से भागते हुए पकड़ लिया। इसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेस किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 452, 294, 506, 323, 427, 34 तहत अपराध दर्ज है।
नाम आरोपी संजू यादव और पारुल यादव पिता हनुमान प्रसाद यादव उम्र 28 वर्ष साकिन कतिया पारा बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
