बलौदाबाजार। दो दिनों से लापता हुए 2 बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दोनों बच्चों की लाश गांव के नजदीक एक खेत में मिली है। बच्चों की लाश के पास पत्थर के टुकड़े मिले है जिससे ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या का मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के चकरबाय गांव निवासी लवेंद्र चेलक (6) और शौर्य चेलक (7) दोनों पड़ोसी है और दोनों घर के बाहर खेलने के दौरान दो दिन पहले लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर दोनों रोज की तरह घर के बाहर खेल रहे थे। जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन रात तक बच्चों का पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बच्चों के महानदी के एनीकट पर देखे जाने की सूचना मिली थी तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला।
इस बीच बस्ती से करीब 2 किमी दूर एक खेत में दोनों बच्चों के शव पड़े दिखाई दिए। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एक बच्चे का शव मुंह के बल पड़ा था, उसने स्कूल यूनिफार्म पहन रखी थी। कुछ ही दूरी पर दूसरे बच्चे का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चों के सिर पर पत्थर से वार कर उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
