बिलासपुर। कतिया पारा के आदतन बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह तलवार लहरा कर मोहल्ले वासियों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करता था। कोतवाली पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कतिया पारा उदई चौक का रहने वाला मिथिलेश ठाकुर उर्फ डोगचू पिता राजेश ठाकुर उम्र 20 साल साकिन कतिया पारा थाना बिलासपुर मोहल्ले में तलवार लहरा कर लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली करता था। इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर को दी गई एवं निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य एवं टीम के द्वारा उक्त युवक को तलवार लहराते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई के तहत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
