बिलासपुर। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की क्लासेस अब बिलासपुर में भी शुरू होने जा रही है। आने वाले 7 अप्रेल से इसकी क्लासेस शुरू हो जाएगी। इसके पहले एलन स्कॉलरशिप टेस्ट 27 मार्च व 3 अप्रैल को होगी। जिसमें कक्षा 7 से 12 तक के स्टूडेंट्स तैयारी कर सकते है।

बिलासपुर। मेडिकल, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के साथ – साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में विख्यात एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब बिलासपुर में ऑफलाइन क्लासेज के माध्यम से स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन करेगा। इसकी घोषणा बुधवार को व्यापार रोड स्थित होटल आनन्दा इम्पीरियल में की गई। इस अवसर पर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट नागपुर सेंटर हेड आशुतोष हिसारिया , सेंटर हेड एलन रायपुर कुणाल सिंह, एचएसएम ग्लोबल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरिंदर सिंह चावला , किरणपाल सिंह चावला व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर आशुतोष हिसारिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिलासपुर क्षेत्र के स्टूडेंट्स जेईई. नीट ओलम्पियाड केवीपीवाय और एनटीएसई सहित अन्य परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्टूडेंट्स को बेहतर गाइडेंस मिलता है तो ये और अधिक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के कॅरियर निर्माण को देखते हुए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद बिलासपुर में ऑफलाइन क्लासेज शुरू करने जा रहा है। स्टडी सेंटर एचएसएम ग्लोबल पब्लिक स्कूल में दयालबद गुरुद्वारा के पास होगा, जहां क्लासेज का संचालन 7 अप्रैल से किया जाएगा। मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं ओलम्पियाड व प्री नर्चर के 2022-23 के बैच शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा एलन स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट ( एसेट ) 27 मार्च , 3 व 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा , जिसमें परफॉर्मेन्स के आधार पर स्टूडेंट्स को 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को लाभ प्राप्त होगा और प्रतिभावान स्टूडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बिना किसी आर्थिक भार के मिल सकेगी। एलन रायपुर के सेंटर हेड कुणाल सिंह ने कहा कि साइंस में रूचि लेने वाले छात्र – छात्राओं के लिए एलन का बिलासपुर में आना वरदान साबित होगा। क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां के विद्यार्थियों को सैकड़ों किलोमीटर दूर नहीं जाना होगा। अब यहां के स्टूडेंट्स को कोटा कोचिंग के 33 वर्षों के अनुभव का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में शामिल एचएसएम ग्लोबल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरिंदर सिंह चावला ने कहा कि एलन का बिलासपुर में आना प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर साबित होगा। एचएसएम समूह द्वारा सहयोग में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इससे बिलासपुर का माहौल बदलेगा , यहां की प्रतिभाओं को उचित मुकाम मिलेगा। कॅरियर व केयरिंग दोनों कार्यक्रम में हिसारिया ने बताया कि एलन की शुरुआत केयर फर्सट की तर्ज पर होगी। स्टूडेंट्स की केयर और हेल्थ को प्राथमिकता दी जाएगी। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा कोचिंग के 33 वर्षों के अनुभव के साथ स्टूडेंट्स के सपनों को सच करने के लिए यह पहल करने जा रहा है। कई ग्रामीण इलाकों के स्टूडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए या तो बाहर जाना पड़ता है, या फिर समझौता करना पड़ता है। लेकिन अब बात समझौते की नहीं सफलता की होगी ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
