बिलासपुर। बारिश से पहले शहर के वार्डो में नालों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। वार्ड नंबंर 23 और वार्ड नंबर 27 विद्या नगर में भी बारिश के दिनों में पानी की निकासी को लेकर समस्या होती है। इसे देखते हुए इन दोनों वार्डो में 1 करोड़ 41 लाख 53 हजार रूपए के लागत से नाला निर्माण कराया जाएगा।

बुधवार को महापौर रामशरण यादव, सभापित शेख नजीरूद्दीन और योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ने नाला निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।महापौर रामशरण यादव ने बताया कि लंबे समय से वार्ड वासियों की मांग थी की यहां नाला निर्माण कराया जाए। इसे देखते हुए वार्ड नंबर 23 में शहीद गोपीचंद द्वार से लेकर सोमनाथ वर्मा के मकान तक 43 लाख 61 हजार रूपए की लगात से 350 मीटर नाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा वार्ड नंबर 27 विद्या नगर में गायत्री मंदिर से विद्या नगर मेन रोड होते हुए सीएमडी चौक तक दोनो ओर नाला का निर्माण क्रमश: 49 लाख 19 हजार और 48 लाख 73 हजार रूपए के लगात से कराया जाएगा। नाला निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इसके बन जाने से मोहल्लेवासियों के पानी निकासी की समस्या दूर होगी। भूमिपूजन के दौरान एमआईसी सदस्य सीताराम जायसवाल, अजय यादव, राजेश शुक्ला, जोन कमिश्नर आरएस चौहान, उत्तम चटर्जी, अमिता भट्ट, धिरेंद्र केशरवानी,शुशांत पांडेय, संजय दुबे, संदीप मिश्रा, गुड्डू चंदेल,राजेश साहू, जनक बंघे,शंकर अहिरवार, सन्नी चौहान, विक्की यादव, दिना श्रीवास, शैलेंद्र चंदेल, संदीप मिश्रा, विनय रजक, राजेश मानिकपूरी, दिलहरन श्रीवास, महेतु श्रीवास, अवि जैन, रमेश साहू, महेश यादव, काली यादव, नंदू यादव, पीआर यादव, संतोष कुमार घृतलहरे, रामेश्वर आदिल, छोटू यादव, हरिराम साहू सहित मोहल्लेवासी मौजूद रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
