बिलासपुर। युवा पत्रकार मुकेश मिश्रा पंचतत्व में विलीन हो गए। आज तड़के सुबह हृदयाघात से उनका निधन हो गया था। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर ब्याप्त है। मुकेश मिश्रा का मात्र 47 वर्ष की अल्पायु में ही निधन हो गया। जबडापारा निवासी मुकेश मिश्रा के पिता जी इनकमटैक्स में कार्यरत थे। वे इनकमटैक्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा जबड़ापारा प्रायमरी स्कूल से की। हाईस्कूल की शिक्षा छतीसगढ़ स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने साइंस कॉलेज (ई राघवेंद्र राव साइंस कॉलेज) से बीएससी स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
इसके बाद गुरुघासीदास विश्वविद्यालय से उन्होंने पत्रकारिता की डिग्री लेकर दैनिक लोकस्वर से अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुवात की। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल सीसीएन में कुछ वर्ष तक अपने सेवाएं दी। ततपश्चात दैनिक लोकप्रिय हाईवे चैनल में पत्रकारिता की। इसके बाद वो देशबंधु चले गए और वहां पत्रकारिता करते हुए उपसंपादक के पद तक पहुँचे। फिलहाल वो इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ चैनल ग्रेंड न्यूज में कार्यरत थे।
चार भाई बहनों में मुकेश मिश्रा सबसे बड़े थे। उनसे छोटे दो भाई व एक बहन थी। उनकी पत्नी प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। स्व. मुकेश मिश्रा की दो बेटियां एक 13 वर्ष व एक 8 वर्ष की हैं।
हँसमुख मिजाज के मिलनसार पत्रकार स्व.मुकेश मिश्रा क्रिकेट के भी अच्छे खिलाड़ी थे। उन्होंने अपने छात्र जीवन मे गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था। कर्मठ व जुझारू पत्रकार मुकेश मिश्रा जब भी किसी से मिलते तो खुश हो कर मिलते। उनकी अंतिम यात्रा में उन्हें विदाई देने प्रेस कल्ब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, उपाध्यक्ष विनीत चौहान सचिव ईरशाद अली, सहसचिव भुपेश ओझा कोषाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
