बिलासपुर। जगदंबा कोल डिपो में कोयला चोरी कराते हुए दो ट्रेलर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। फिल और पारस पावर कंपनी के मैनेजरों ने रतनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिस डिपो में वाशरी का कोयला चोरी हो रहा था वहां रवि शुक्ला मौजूद था।
एसईसीएल के खदान से कोलवासरी के लिए निकले ट्रेलर से कोयला चोरी कर कोल डिपो में बेचा जा रहा था। वाशरी के मैनेजर ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया है। पुलिस ने डिपो संचालक सहित दोनों ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मामला रतनपुर क्षेत्र का है। घुटकू में पारस पावर कोल एंड बेनिफिकेशन कंपनी है, यहां कुसमुंडा दीपका खदान से कोयला आता है। 22 मार्च को इस खदान से कंपनी के दो ट्रेलर कोयला लेकर प्लांट की ओर रवाना हुए थे। ड्राइवर पवन कुमार जायसवाल व धीरज कुमार कुशवाहा गाड़ी चला रहे थे। रात करीब 1 से 2 बजे कंपनी की पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात विकास शर्मा ने मैनेजर श्याम किशोर सिंह ( 38 ) को फोन कर बताया कि दोनों गाड़ियां रतनपुर के जगदंबा कोल डिपो में घुसी हैं। इसमें मिक्सिंग कर कोयला चोरी किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही मैनेजर घर से रतनपुर के लिए निकले। यहां करीब 2 बजे पहुंचे और जगदंबा कोल डिपो के भीतर गए तो कंपनी की दोनों गाड़ियां खड़ी थी मैनेजर को देखते ही वहां काम करने वाले मजदूर और दोनों गाड़ी के ड्राइवर भाग निकले। डिपो में रवि शुक्ला मौजूद था, उसी ने गेट खोला था। उनकी कंपनी की दोनों गाड़ियां अभी भी वहीं खड़ी है। मैनेजर ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जगदंबा कोल डिपो रतनपुर के संचालक व सहित ड्राइवर पवन व धीरज के खिलाफ धारा 407, 411 के तहत जुर्म दर्ज किया है। कोयला चोरी के मामले में फिल कंपनी दीपका के ब्रांच मैनेजर संतोष सिंह पिता राजेंद्र सिंह ( 40 ) ने भी एक एफआईआर रतनपुर थाने में जगदंबा कोल डिपो के संचालक व ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार मंगलवार 22 मार्च को उन्होंने कोयला से भरे ट्रेलर को डीओ नंबर 8173 से दीपका खदान से बिलासपुर भेजा। कोयला की लिफ्टिंग के लिए फिल कंपनी ने अमन बाजवा को नियुक्त किया है। उन्होंने गाड़ी लोड कराई थी। इसे घुटकू फिल कोलवासरी के लिए ड्राइवर इन्तसार लेकर रवाना हुआ था। अब सवाल ये उठ रहा है कि आधीरात डिपो में रवि शुक्ला क्या कर रहा था ? क्या वही कोयले की चोरी करवा रहा था ?
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
