बिलासपुर। चैतुरगढ़ के जंगल मे शहर के एक युवक की अधजली लाश मिली है। पुलिस ने उसके हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। मृत युवक तीन से लापता था। परिजनों ने इसकी सूचना सरकंडा थाने में देकर अनहोनी की आशंका जाहिर किया था।

मिली जानकारी के अनुसार महिंगल पटेल 36 वर्ष तीन दिन पहले घर से लापता हो गया था। युवक
ग्राम परसाही में रहने वाला महिंगल पटेल (36 साल) बीते 22 मार्च की शाम घर से लगरा गांव जाने की बात कहकर निकला था। वह रात भर घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसकी बाइक परिजन को सीपत थाना के लगरा स्थित खारंग नदी के किनारे एनीकट के पास मिली। अनहोनी की आशंका से परिजन ने इस घटना की सूचना सरकंडा थाने में दी। शिकायत के दौरान कुछ स्थानीय युवकों के साथ आपसी रंजिश होने की जानकारी भी दी थी। मामले में सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी परिजनों द्वारा जताए गए संदेह के आधार पर 3 संदेही युवकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो तीनो ने आपसी रंजिश में महिंगल की हत्या कर और लाश पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ मुख्यमार्ग किनारे जंगल मे ले जाकर जला देना बताया। आरोपियों की निशानदेही पर सरकंडा पुलिस ने पाली पुलिस से संपर्क किया और आज सुबह सरकंडा व पाली पुलिस की संयुक्त टीम संदेही आरोपियों के बताए गए स्थान पर पहुँचकर अधजली लाश बरामद कर लिया है।
00 एनीकट में हो रही थी खोज
घर से निकले युवक के गायब होने की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया। इसके बाद नगर सेना की आपदा प्रबंधन की टीम को बुलाया गया। पुलिस को संदेह था कि एनीकट के किनारे बाइक मिली है तो महिंगल के साथ नदी में ही कोई हादसा तो नहीं हो गया। इसके बाद गोताखोरों से नदी में तलाश कराई गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
00 मोबाइल की जांच से खुला हत्या का राज
जांच के दौरान साइबर सेल की मदद ली गई और युवक के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाला गया। तब कुछ युवकों से 22 तारीख को उसकी लगातार बातचीत होने की जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस ने मोबाइल नंबरों के जरिए युवकों की पहचान की। इनमें से 1 युवक जो महिंलाग का दोस्त था पर संदेह हुआ। उसको पकड़कर पूछताछ शुरू की। तब तीन आरोपियों का नाम सामने आया। सख्ती से पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने महिंगल की हत्या कर दी है और लाश कोरबा जिले के पाली में फेंक दी है। आरोपी युवकों के बताए स्थान पर पुलिस पहुंची तो वहां अधजली लाश मिली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस मामले का पूरी तरह खुलासा नहीं कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि महिंलाग का मर्डर अवैध संबंधों के चलते हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
