बिलासपुर। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में 25 मार्च को एनटीपीसी सीपत परियोजना के पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत में जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के बारे में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में कालेज की प्राचार्या श्रीमती नीना वाखरिया ने अपना संबोधन दिया। उन्होनें अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। उनके अलावा महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा विद्यार्थियों को जल के महत्व एवं संरक्षण के बारे में अपने अनुभव तथा सुझाव साझा किये। इसी कड़ी में एनटीपीसी सीपत, पर्यावरण प्रबंधन विभाग के उप महाप्रबंधक पंकज शर्मा तथा अपर महाप्रबंधक डॉ . एम . मुत्थुरामन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इन्होंने ने भी जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के नये – नये आयामों के बारे में विद्यार्थियों को बताया तथा अपने दैनिक दिनचर्या में उसका अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में वहाँ पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, महाविद्यालय के कर्मचारी तथा एनटीपीसी सीपत के अधिकारियों / कर्मचारियों ने जल संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण किया।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
